सुबह खालीपेट बिलकुल भी न खाये खाये ये सब्जी और फल?

सुबह के समय फलों का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ फल ऐसे भी हैं जिनका सेवन कभी भी सुबह के समय या खाली पेट नहीं करना चाहिए।

सुबह खालीपेट बिलकुल भी न खाये खाये ये सब्जी और फल?
सुबह खालीपेट बिलकुल भी न खाये खाये ये सब्जी और फल?

सुबह के समय फलों का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ फल ऐसे भी हैं जिनका सेवन कभी भी सुबह के समय या खाली पेट नहीं करना चाहिए। साइट्रस फ्रूट्स यानी खट्टे फलों को खाली पेट खाने से एसिडिटी बढ़ सकती है। खट्टे फल विटामिन सी का अच्छा स्रोत होते हैं। इनमें संतरा, मौसंबी, नींबू, कीवी जैसे फल शामिल हैं। आज हम आपको बताएंगे कि ऐसे कौन से खट्टे फल हैं जिन्हें खाली पेट नहीं खाना चाहिए। साथ ही ये भी बताएंगे कि नाश्ते में क्या खाना फायदेमंद हो सकता है।

इन फलों को कभी खाली पेट न खाएं

खट्टे फल न खाएं
  • खट्टे फल न खाएं: कभी भी किसी भी खट्टे फल को खाली पेट नहीं खाना चाहिए। अंगूर खाने में खट्टे होते हैं। इसलिए, इन्हें खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में एसिड पाया डाता है। ये गैस्ट्रिक, एसिड, अल्सर और पेट में जलन की शिकायत की वजह बन सकते हैं। खाली पेट कभी संतरा या मुसब्बी भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इनमें विटामिन-सी की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा इनमें साइट्रिक एसिड भी पाया जाता है जो पेट में जलन पैदा कर सकता है।
केला
  • केला: पोषक तत्वों से भरपूर केला सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है लेकिन इसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए। केले में मौजूद ये पोष्टिक तत्व पेट में बेचैनी, उल्टी जैसी परेशानी पैदा कर सकते है। 
अनानस
  • अनानस: अनानस को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। विटामिन सी से भरपूर यह फल डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा काम करता है। लेकिन अगर आपने यह फल खाली पेट खाया तो इससे आपक हाज़मा ज़रूर बिगड़ जायेगा। 
आम:
  • आम: आम ऐसा फल है जिसे देखकर तुरंत खाने का मन करता है। लेकिन इसेको खाली पेट खाने से आपको ब्लोटिंग और अपच की समस्या हो सकती है। और डाइजेशन एकदम खराब हो जाता है इसलिए इस फल को खाना खाने के बाद खाने की सलाह दी जाती है। 
कच्ची सब्जियां

कच्ची सब्जियां: सलाद और कच्ची सब्जियां खाली पेट खाना हानिकारक होता है। इनमें मोटे फाइबर होते हैं, जो खाली पेट खाने पर आसानी से नहीं पचते हैं। इनका सेवन करने से पेट भारी लगता है। साथ ही पेट फूलने और पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है।

मसालेदार भोजन

मसालेदार भोजन: सुबह खाली पेट नाश्ते में मिर्च और मसाले युक्त भोजन का सेवन करने से पेट में जलन हो सकती है। इसके साथ ही एसिडिट रिएक्शन और पेट में ऐंठन हो सकती है। मिर्च और मसाले तीखे होते हैं, जो अपच की समस्या को बढ़ा देते हैं। इसलिए खाली पेट मसालेदार चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

मीठे खाद्य और पेय पदार्थ

मीठे खाद्य और पेय पदार्थ: आमतौर पर अधिकांश लोग सुबह खाली पेट एक गिलास मीठे फलों का जूस पीते हैं। लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार, खाली पेट मीठे पेय पदार्थों का सेवन करने से अग्न्याशय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है जिसके कारण पाचन क्रिया खराब हो सकती है। फलों के जूस में फ्रक्टोज अधिक मात्रा में पाया जाता है जो शुगर का ही एक रूप है। खाली पेट इनका सेवन करने से लिवर से जुड़ी समस्या हो सकती है। सुबह खाली पेट हम जो कुछ भी खाते हैं, उससे हमें पूरे दिन काम करने के लिए पर्याप्त एनर्जी मिलती है। इसलिए हमें हमेशा हेल्दी फूड खाना चाहिए, ताकि पेट से जुड़ी कोई भी समस्या न हो।

सुबह खाली पेट कौन से फल खाने चाहिए?

सुबह खाली पेट कुछ चुनिंदा फलों का सेवन कर सकते हैं। इसमें सेब सबसे अच्छा माना जाता है। सुबह खाली पेट पपीता खाने से भी फायदा होता है। इसके अलावा अनार और अमरूद भी खाली पेट खा सकते हैं। अगर तरबूज-खरबूज सूट करते हैं तो सुबह खाया जा सकता है।

Read more

Skincare routine:द अल्टीमेट ट्रांसफॉर्मेशन, ग्लास स्किन पाने के लिए स्किन बैरियर मज़बूत करने का कम्प्लीट AM-PM रूटीन गाइड।

Skincare routine:द अल्टीमेट ट्रांसफॉर्मेशन, ग्लास स्किन पाने के लिए स्किन बैरियर मज़बूत करने का कम्प्लीट AM-PM रूटीन गाइड।

Skincare routine:द अल्टीमेट स्किन ट्रांसफॉर्मेशन गाइड: "ग्लास स्किन" और "स्किन बैरियर" मज़बूत करने का कम्प्लीट रूटीन!

By Dipak deshmukh
देश में आने लगे कोरोना के मामले, 257 पॉजिटिव, जानें किस राज्य में कितने एक्टिव केस

देश में आने लगे कोरोना के मामले, 257 पॉजिटिव, जानें किस राज्य में कितने एक्टिव केस

देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले धीरे-धीरे बढ़ने लगे हैं। बीते कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार थमी हुई नजर आ रही थी,

By Dipak deshmukh
बालों के लिए दवा से कम नहीं है प्याज का रस, इन दो तरीकों से करेंगे इस्तेमाल, तो हेयर फॉल हो जाएगा कम

बालों के लिए दवा से कम नहीं है प्याज का रस, इन दो तरीकों से करेंगे इस्तेमाल, तो हेयर फॉल हो जाएगा कम

आजकल बालों का झड़ना (Hair Fall) एक आम समस्या बन चुकी है। बदलती लाइफस्टाइल, खराब खानपान, तनाव, प्रदूषण और केमिकल युक्त हेयर

By Dipak deshmukh
Hair loss:"2025 में हेयर फॉल कैसे रोकें: कारण, घरेलू इलाज और लेटेस्ट हेयर ट्रीटमेंट्स"

Hair loss:"2025 में हेयर फॉल कैसे रोकें: कारण, घरेलू इलाज और लेटेस्ट हेयर ट्रीटमेंट्स"

आजकल बालों का झड़ना (Hair Loss) एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन गई है। महिलाएं हों या पुरुष, हर उम्र के लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं।

By Dipak deshmukh